गिरिडीह : बेंगाबाद मुख्य मार्ग बरगंडा से सिहोडीह तक घंटो रहा सड़क जाम स्थानीय लोगों ने बताया कि रात्रि में दो गाड़ी के आमने-सामने टक्कर हो जाने के कारण हादसे वाली गाड़ी को सड़क पर से हटाया नहीं गया था.
जिसके कारण सुबह से ही सड़क जाम की समस्याएं बनी रही वही इस सड़क जाम के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाइया हुई और स्कूल टाइम पर भी नहीं पहुंचे पाए वही देखा गया कि स्कूल के कई बसें जाम में फंसे हुए थे वही इस रास्ते बड़ी गाड़ी जाने के लिए एक रास्ता मात्र यही है दूसरी छोर पर पुराना पुल था लेकिन पुल निर्माण के कारण वह भी रास्ता को बंद करवा दिया गया है.
इस रास्ते से गुजर कर ही गिरिडीह कॉलेज सदर ब्लॉक डीएवी पब्लिक स्कूल सहित कई कॉलेज इस रास्ते में पड़ती है वही बेंगाबाद देवघर जाने का मात्र एक यही रास्ता है काफी आवागमन के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है लेकिन जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ना ही वहां कोई प्रशासन के लोग और ना ही यातायात पुलिस के जवान नजर आ रहे थे सड़क में घंटो जाम रहने के कारण लोगों को काफी फर्जीयत झेलनी पड़ी।
