रांची : राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन की गई. जिसमें कांग्रेस कोटे के मंत्री रामेश्वर उरांव की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान 24 फरियादों की समस्या सुनी गई इन फरियादों में ज्यादातर जमीन से संबंधित समस्या को लेकर फरियादी ने अपना फरियाद रखा.
फरियाद सुनने के बाद कांग्रेस के मंत्री ने कहा कि फरियाद लेकर आए फरियादियों में लगभग ऐसे मामले रहे जिसमें वैसी स्पष्टता दिखाई नहीं दी जिसमें त्वरित कार्रवाई की जा सके अब हमारी ओर से प्रखंडों में जाकर जन पंचायत कर अधिक से अधिक ग्रामीणों की जन समस्याएं एवं शिकायतें सुनी जाएगी एवं उन समस्याओं के निदान हेतु कदम उठाए जाएंगे आज के फरियादियों की समस्याएं को सुनकर संबंधित विभाग के बीच यथा उचित संज्ञान और निर्देश दे दिए गए हैं.
