Homeखबर स्तम्भइनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह साइन के मेंबर्स पहुंचे सीसीएल डीएवी स्कूल
इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह साइन के मेंबर्स पहुंचे सीसीएल डीएवी स्कूल
गिरीडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह साइन के मेंबर्स पहुंचे सीसीएल डीएवी स्कूल. क्लास 9 और 10 के करीबन 200 से भी अधिक बच्चियों को मेंस्ट्रअल Hygiene की जानकारी दी गई। सेक्रेटरी कविता राजगढ़िया द्वारा बहुत ही सरल तरीके से बच्चियों को समझाया की मासिक के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए साथ ही फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय के द्वारा बच्चियों को मासिक धर्म के समय अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए अपनी और अपने अभिभावकों की सोच को बदलने के ऊपर विशेष और विस्तृत जानकारी दी गई ।

उन्होंने बताया की मासिक धर्म एक सजा नहीं बल्कि एक आशीर्वाद है जिसके बिना बच्चियों का जीवन अधूरा होता है इसलिए इसकी हर उपयुक्त जानकारी बच्चियों को अपनी मां से मिलनी ही चाहिये। आइसो स्मृति आनंद द्वारा Menstrual Hygiene संबंधित प्रश्न पूछे गए और बच्चियों के बीच कंपटीशन करवाया।प्रेजिडेंट सुमन गौरीसरिया द्वारा विजय प्रतिभागी बच्चोंयों को पुरस्कृत किया गया,। साथ ही क्लब द्वारा स्कूल को एक व्हीलचेयर डोनेट किया गया ताकि स्कूल के स्टूडेंट्स या स्टाफ किसी भी व्यक्ति को जरूरत परने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। स्कूल के प्रिंसिपल ने क्लब का आभार व्यक्त किया और साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की मेंबर शबाना रवानी जो की स्कूल की टीचर भी है उनका बहुत ही खास योगदान रहा। मेंबर दीप्ति सिन्हा एवं स्कूल टीचर्स कई मेंबर्स उपस्थित थे।