रांची : अरगोड़ा इलाके से बीते 23 अक्टूबर को अपहृत डेढ़ साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बच्चे का अपहरण कर उसे बेच दिया गया था. पुलिस ने बच्चा खरीदने और बेचने वाले सहित कई महिलाओं एवं पुरुष को हिरासत में लिया है और गुप्त स्थानों पर पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बताया जाता है कि बच्चे के खरीद फरोख्त में बड़ा रैकेट शामिल है. पुलिस इस रैकेट के अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
15 दिन पहले अरगोड़ा से अपहृत हुआ बच्चा बरामद
RELATED ARTICLES
