Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची में आपराधिक वारदातों का मामला बढ़ता दिख रहा है

राजधानी रांची में आपराधिक वारदातों का मामला बढ़ता दिख रहा है

रांची विगत कुछ दिनों से राजधानी रांची में आपराधिक वारदातों का मामला बढ़ता दिख रहा है जहां बड़े अपराधी रंगदारी के मामले में हत्या तक के अपराधों को अंजाम देते दिख रहे हैं वहीं आपराधिक चरित्र के लोग हर छोटे-छोटे मामलों में भी व्यवसायियों को डराने धमकाने एवं मारपीट के मामले मैं अपनी संलिपता दिखा रहे हैं ऐसा ही ताजा मामला राजधानी रांची के किशोरगंज चौक में 4 नवंबर की रात तकरीबन 9:30 के आसपास हुआ है मामले की शुरुआत आपसी हल्की बहस से हुई जो जाकर बाद में जानलेवा हमले पर जाकर रुकी बीच बचाव करने आए किशोरगंज चौक स्थित प्रीति स्वीट के संचालक को एक पक्ष के लोगों ने दो बार जानलेवा हमला किया पहली बार की संख्या तकरीबन आठ से 10 लोगों की थी जिन्होंने रात के 9:30 के करीब दुकान बंद करने के समय अचानक एकत्रित होकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और वहां से भाग खड़े हुए कुछ देर बाद फिर से दोबारा भारी संख्या अपराधिक प्रवृत्ति के लोग आकर उनके दुकान और घर के आसपास आकर हो हंगामा किया भूक्त भोगी के द्वारा संबंधित थाने में प्राथमिक की दर्ज कर दी जा चुकी है और मारपीट के घटना को अंजाम देने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ भूख भोगी को प्रशासनिक पहल का इंतजार है |

राजधानी रांची में इन दिनों जिस प्रकार से अपराधियों के द्वारा व्यवसायी को निशाना बनाया जा रहा है वैसे में व्यवसायी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और इसे लेकर प्रशासनिक पहल के साथ सुरक्षा की मांग भी करते दिख रहे हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular