Wednesday, October 15, 2025
Homeखबर स्तम्भबिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे गृह मंत्री शाह

बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे गृह मंत्री शाह

बिहार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आए। पटना एयरपोर्ट पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अमित शाह का भव्य स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान पहुंच चुके हैं। वह दो महीने में दूसरी बार बिहार आए हैं। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से अमित शाह 7वीं बार बिहार आये  हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह क्षेत्र बेहद ही महत्वपू्र्ण माना जा रहा है।

रैली को संबोधित  करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 2014 में बिहार की जनता ने 31 सीटें और 2019 में 39 सीटें मोदी जी को दी। 2024 में पूरे 40 के 40 सीट देकर भाजपा को आशीष दें। 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार को अपना आशीष दें। मित्रों आपने जब जब एनडीए को आशीष दिया तब तक पलटू राम पलटी मार गए। आपने जानदेश का अपना कर गए लालू यादव से मिलकर सरकार बना ली। अब 2024 और 2025 में आशीर्वाद देकर भाजपा विजयी बनाएं। भाजपा की कोशिश मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर जैसी लोकसभा सीटों को अपने पाले में रखने के लिए बड़ी रणनीति बनाना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular