Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भमुखिया के पिता बिरजू गंझु उर्फ भगत जी का आकस्मिक निधन, गांव...

मुखिया के पिता बिरजू गंझु उर्फ भगत जी का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

गिद्धौर :  प्रखंड अंतर्गत बरियातू पंचायत के मुखिया डेगन गंझु के पिता बिरजू गंजू उर्फ भगत जी का शनिवार को लगभग 3:00 बजे सुबह में आकस्मिक निधन हो गया वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन पर गांव में शोक की लहर है। साथही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मालूम हो कि बिरजू गंझु  उर्फ भगत जी एक मृदभासी काफी सुलझे हुए सज्जन व्यक्ति थे।और वे पूरे सत्परवा के पाहन भी थे। उनके आकस्मिक निधन से गांव के साथ-साथ पंचायत वासियों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं बिरजू गंझु के दाह संस्कार अपने पैतृक गांव महुआटांड़ के श्मशान घाट में किया गया।उनके बड़े पुत्र महेंद्र गंझु ने मुखारविंद दिया। दाह संस्कार कार्यक्रम में उपेंद्र गंझु, भोला ठाकुर, हेमन यादव,सूरज यादव,बसंत सिंह,सतेंदर कुमार कुशवाहा, पूर्व जीप सदस्य रामलखन दांगी,व्यवसाई रामदेव यादव, बहादुर दांगी, यदुनंदन पांडेय,मुकेश साव, दिनेश भारती,जगदीश यादव, कामेश्वर भारती,अब्दुल कलाम, समाजसेवी प्रणेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता,सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,राजू यादव,प्रकाश यादव, कोमल यादव,उपेंद्र गंझु,अर्जुन सिंह भोक्ता,मुखलाल सिंह भोक्ता,रामदेव यादव,प्रीतम सिंह भोक्ता,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular