Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भदूधीटांड़ निवासी सबिया देवी ने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर कार्रवाई...

दूधीटांड़ निवासी सबिया देवी ने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की

गिरीडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दूधीटांड़ निवासी सबिया देवी ने शनिवार को कुछ लोगों पर जमीन का बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर देने से संबंधित आरोप लगाई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि वर्ष 2007 में साडे 18 डिसमिल जमीन खरीदे थे। जिस पर बाउंड्री वॉल कर रहे थे तभी अचानक सुबह के 10:00 बजे भू माफिया किस्म के लोग गुल्ली यादव पिकेश्वर यादव उर्फ पिंकू मनोज ठाकुर जमीन पर पहुंच कर रंगदारी के तौर पर दो लाख रुपए की मांग किया इनकार करने के बाद हम इसकी शिकायत बेंगाबाद थाना में करने के लिए चले गए इसी बीच तीनों लोगों ने मिलकर नया बाउंड्री वॉल के दीवाल को तोड़ दिया। साथ ही मेरे घर में घुसकर मेरी दोनों बहू के साथ गाली गलौज ओर मारपीट किया। उन लोगों ने आग लगाकर जान से मारने की भी धमकी दिया है। महिला का कहना है की शुरू से ही ये लोग रंगदारी के तौर पर पैसे की मांग करते आ रहा है पूर्व में भी बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया था इसके बाद पुलिस ने जमीन की जांच करके मुझे दीवाल देने का आदेश दिया था इसके बाद हमने जमीन पर बाउंड्री वॉल का काम शुरू की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular