रांची : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पांडे सिंह के साथ मुलाकात कर राज्य में जातीय जनगणना, विस्थापन आयोग का गठन करने समेत आंदोलनरत कृषक मित्रों, स्वयंसेवक एवं जेटेट पास सभी की समस्याओं का स्थायी समाधान करने का अनुरोध किया।
इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि उक्त सभी मामलों को लेकर मैं पहले भी माननीय मुख्यमंत्री से मिली हूं और प्रभावित लोग अक्सर मेरे आवास पर इन मामलों को लेकर आते रहे हैं। विधायक ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर उन्हें सभी बातों को अवगत कराई। मुझे आश्वस्त किया गया है कि इनकी समस्या का निराकरण जल्द होगा।
साथ ही पुलिस व वन विभाग की नियुक्ति, स्वास्थ मित्रों की सेवा को लेकर बात हुई, जिसपर जल्द हमारी महागठबंधन सरकार अग्रतर कार्य करेगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि स्वयं सेवक संघ की समस्या के निवारण के साथ अच्छा नामांकरण भी होगा।
