Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भलोक संगीत और नुक्कड़ नाटक से समझाया सफाई का महत्व

लोक संगीत और नुक्कड़ नाटक से समझाया सफाई का महत्व

गिरीडीह : स्विच ऑन फाउंडेशन और जागो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को पचम्बा के दीवानटोला में लोक संगीत और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व वार्ड पार्षद सदानंद वर्मा ने किया। बताया गया कि कचरा प्रबंधन को लेकर लोक संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जानकारी दी गई कि आज के समय में जहां तहां लोग कचरा फेंक देते हैं, जिससे कई प्रकार की बीमारियां होती है। नगर वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कचरा पृथक्करण खाद बनाने और पुनः इसका उपयोग खेती में करने की जानकारी दी गई। मौके पर गई संख्या में महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular