Sunday, April 19, 2026
Homeखबर स्तम्भनातिन दामाद ने किया कुल्हाड़ी से हमला

नातिन दामाद ने किया कुल्हाड़ी से हमला

बोकारो : बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के सुढी गांव में भूमि विवाद को लेकर नातिन दामाद ने एक बूढ़े आदमी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया.घटना घायल पुनीत पंडित बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो भेजा गया है.उन्होंने बताया कि हमारे जमीन पर जेसीबी मशीन चलाया जा रहा था जिसका जब मैंने विरोध किया तो मेरे उपर कुल्हाड़ी से हमला किया गया.

घटना में सिर फट गया. जख्मी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने उन्हें जख्म प्रतिवेदन भी नहीं दिया तथा उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कथारा भेज दिया गया,जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल भेजा है.

वैसे थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है,अनुसंधान कार्य शुरू किया जा चुका है.जख्मी ने हमला करने वाले का कुल्हाड़ी भी छीना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular