Monday, July 7, 2025
Homeक्राइमडूंगरपुर में एनएच-48 पर सड़क हादसे में चार की मौत

डूंगरपुर में एनएच-48 पर सड़क हादसे में चार की मौत

डूंगरपुर : जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 48 पर शुक्रवार देर रात रांग साइड से आ रही कार एक निजी बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घायल युवक का उपचार चल रहा है। सभी मृतक गुजरात के शामलाजी के रहने वाले हैं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। साथ ही जख्मी युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी लोग गुजरात के रहने वाले थे। वे देर रात डूंगरपुर से होकर गुजर रहे थे। लेकिन कार को गलत दिशा में तेजी से दौड़ा रहे थे। जिस बस से यह टक्कर हुई है वह निजी बस है। बस में भी नुकसान हुआ है। खजुरी की नाल के नजदीक यह हादसा हुआ है। स्थानीय पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular