Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व सैनिक ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

पूर्व सैनिक ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

रांची : देश की सेवा में दिन रात एक करने वाला एक सैनिक, न्याय की गुहार लगा रहा है। देश को मां समझने वाला अपनी मां के कातिलों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर है। आपको बता दें भारतीय सेना में हवलदार के पद पर श्रीनगर में तैनात राजेश पोद्दार न्याय की गुहार लगा रहे हैं.  राजधानी रांची के राज भवन के समीप पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले वो अपनी मांगों को लेकर धरना दिया.

दरअसल राजेश पोद्दार कि मां की हत्या 14 अक्टूबर 2023 को गई थी. पहले हवलदार राजेश पोद्दार को उनके मां की अपहरण की सूचना मिली थी.

सूचना के तीन-चार दिन के बाद उनकी मां की लाश बोरे में बंद मिली, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर उनकी मां संयुक्ता देवी की हत्या की गई। इसी को लेकर वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड के बैनर तले हवलदार राजेश पोद्दार एकदिवसीय धरना पर बैठे हैं. उनकी मांग है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाय. वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि हत्या के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मामले की जांच गंभीरता से नहीं की जा रही है. गोड्डा पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही है.. उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी ज्ञापन सौंपा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular