Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भक्राप कटिंग करा जिलाधिकारी ने परखी धान की उत्पादकता

क्राप कटिंग करा जिलाधिकारी ने परखी धान की उत्पादकता

मीरजापुर : किसानों के लिए काम की खबर जिले में धान की खरीद शुक्रवार से आरंभ हो गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नवीन मंडी सदर में फीता काटकर धान खरीद का शुभारंभ किया। पहले दिन खाद्य विभाग के नवीन मंडी सदर में सुखनंदन दुबे से 46.50 क्विंटल और गैपुरा में दुगरहा के अग्निदेव से 27.50 क्विंटल सहित कुल 74 क्विंटल धान खरीद हुई।

जिलाधिकारी ने शनिवार को बताया कि 28 फरवरी 2024 तक धान की खरीद की जाएगी। जनपद के किसी भी केंद्र पर किसान धान बेंच सकते हैं। शासन ने आनलाइन टोकन की व्यवस्था की है। पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों का धान क्रय किया जाएगा।

केंद्र प्रभारी राज कुमार सिंह को निर्देशित किया कि धान बेचने वाले किसानों का भुगतान ससमय करें। भुगतान में विलंब कदापि न हो। जिलाधिकारी ने धान बेचने के लिए आए किसानों से भी वार्ता की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ल, डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, एएमओ सुरेंद्र पाल सिंह उपस्थित थे।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सिटी ब्लाक के राजपुर गांव में 43.3 वर्ग मीटर में धान की क्राप कटिंग करा फसल की उत्पादकता परखी। फसल का वजन 16.37 किग्रा मिला। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में क्राप कटिंग कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular