लातेहार मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मनिका विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश पासवान ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का दोबारा शिलान्यास करने के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यों को देख भाजपा के लोग मानसिक संतुलन खो बैठे हैं आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही लोगों को भ्रमित करने में लगे हैं हॉस्पिटल निर्माण का भाजपा के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने अपने चहते भाजपा नेता को टेंडर दिलवाया था और इसका शिलान्यास भी किए थे जिसके बाद इस महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना का आधा अधूरा काम कर योजना की राशि निकालकर बंदरबांट कर लिए जिसके कारण इसका काम अधूरा मे ही लटक रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से योजना का रिटेंडर कराया गया। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद सुनील कुमार सिंह के द्वारा मंडल डैम का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था लेकिन 4 वर्ष के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है।
वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि सितंबर 2019 में रघुवर दास के कार्यकाल में विधायक हरिकृष्ण सिंह के द्वारा अस्पताल निर्माण का शिलान्यास किया गया था इसके बाद इसका कार्य तिर्वगति से चल रहा था 3 महीने के बाद मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के आते ही अस्पताल का निर्माण का कार्य रोक दिया गया 3 महीना में जितना कार्य हो सकता था वह जनता के सामने है उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विधायक हरीकृष्ण सिंह के द्वारा कुमंडीह पुल निर्माण,रांकीकला पुल निर्माण,सेमराहट पुल निर्माण, हेरहंज मनिका पथ निर्माण,डिग्री कॉलेज मनिका निर्माण,सरजू चौपत पुल निर्माण,सरजू गारू सड़क निर्माण इनके कार्यकाल में किए गए हैं और इन्हीं के कार्यकाल में सरजू प्रखंड बना है उन्होंने कहा महागठबंधन के कार्यकर्ता विधायक रामचंद्र सिंह के कार्यों को बताएं उन्होंने बरवाडीह में डिग्री कॉलेज खुलवाने का प्रयास किया और मनिक में गुरुकुल बंद करवाने का प्रयास किया लेकिन आज तक असफल रहे विधायक रामचंद्र सिंह विधानसभा क्षेत्र के विकास के कार्यों में हमेशा ही असफल साबित हुए हैं और भाजपा के योजनाओं में काम कर लीपापोती करने का काम कर रहे हैं।