Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भएक्सरे मशीन शुरू, डीएस ने किया निरीक्षण

एक्सरे मशीन शुरू, डीएस ने किया निरीक्षण

बोकारो : सदर अस्पताल में 4 महीने बाद फिर से एक्स-रे शुरू किया गया है.मरीजो को मिलने वाली सुविधा फिर से बोकारो के सदर अस्पताल में शुरू हो गई, जहां एक हाईटेक मशीन लगाया गया है.

हालांकि दूसरी मशीन भी शीघ्र ही बोकारो के सदर अस्पताल को मिलने वाली है इसकी सभी तैयारी भी लगभग पुरी की जा चुकी है. जिस स्थल पर एक्सरे मशीन को लगाया जाना है उस स्थल समेत विभिन्न वार्डों का आज अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने निरीक्षण किया.

इस बाबत जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि शीघ्र ही दूसरी मशीन लगाई जाएगी इसके लिए एचएससीएल अपने सीएसआर मद से दूसरी मशीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में मरीजों को और बेहतर सेवा मिले ,इसका प्रयास किया जा रहा है.लगातार अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कुछ व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular