रांची : रांची के औड्रे हॉउस मे आज से तीन दिवसीय बाल कला प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। रांची के औड्रे हॉउस मे आज से तीन दिवसीय बाल कला प्रदर्शनी की शुरुआत की गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. और बाल शिल्पकारों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रही। मौके पर महुआ माजी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा अद्भुत और अकल्पनीय है, और इन्हें और अधिक प्रोत्साहन की आवश्यकता है।
इधर, प्रदर्शनी मे बाल शिल्पकारों के हाथों का कमाल देखते ही बन रहा है। सोहराय कला से जुड़ी ममता कहती हैं कि उन्हें यह कला विरासत मे मिली है. और उनके परिवार मे अनेक प्रयोजनों पर इस कला को घरों की दीवारों पर उकेरा जाता है।
यहाँ कोई बाल शिल्पकार बांस और मिट्टी से कलाकृतियाँ तैयार कर रहा है. तो कोई जीवंत तस्वीरें बनाने मे जुटा है। वनस्पतियों और मिट्टी से प्राकृतिक रंग तैयार कर पाइटकर पेंटिंग बना रही शियासित के हाथों का जादू भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।
यह एग्जिबीशन पांच नवंबर तक चलेगा। उम्मीद है ग्रामीण इलाकों मे छिपी इन बाल शिल्पकारों की प्रतिभा रांची के लोगों को खूब लुभायेगा।
