Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भसर्प दंश से एक की मौत

सर्प दंश से एक की मौत

बालूमाथ : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हेरहंज शिकित लावागड़ा निवासी अंजुम परवीन उम्र लगभग 16 वर्ष बीते दिन घर के बगल जंगल में सरीफा फल तोड़ने के दौरान एक विषैली सांप ने उसे दंश लिया था।

जिसके बाद बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक द्वारा उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया था। सदर अस्पताल में स्थिति बिगड़ने के बाद वहां के चिकित्सकों द्वारा उसे 108 एंबुलेंस से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

रांची रिम्स जाने के दौरान कुडू के समीप अंजुम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी के पहल पर शव को मृतका के पैतृक गांव पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने शव को गांव भेजे जाने के पहल पर जिप उपाध्यक्ष को धन्यवाद दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular