Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भविधायक कमलेश सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस लिया

विधायक कमलेश सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस लिया

रांची : हुसैनाबाद से एनसीपी (अजीत गुट) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने आज हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

रांची में अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उनके द्वारा हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग पिछले लंबे समय से राज्य सरकार की जा रहा थी। जिला बनाने के लिए उन्होंने 31 अक्टूबर तक का समय भी सरकार को दिया था।

इस दौरान हुसैनाबाद को जिला बनाए जाने से संबंधित सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने पर श्री सिंह ने अपना समर्थन आज राज्य सरकार से वापस ले लिया है। कमलेश सिंह ने दिसंबर 2019 में राज्य सरकार को अपना समर्थन दिया था। विधायक ने उन खबरों का भी खंडन किया जिसमें कहा गया है कि सरकार ने उनसे कोई समर्थन नहीं मांगा था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लिखित रूप से समर्थन किया अपील की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular