Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भमहापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार को निगम क्षेत्र के अरघाघाट समेत...

महापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार को निगम क्षेत्र के अरघाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर निगम की ओर से सफाई कार्य शुरू

गिरीडीह : आगामी आने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार को निगम क्षेत्र के अरघाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर निगम की ओर से सफाई कार्य शुरू कर दी गई है। जैसे-जैसे छठ पर्व नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे घाटों की साफ सफाई का कार्य निगम की ओर से शुरू कर दिया गया है। अब निगम के द्वारा युद्ध स्तर से साफ सफाई का कार्य विभिन्न छठ घाटों पर चलाया जाएगा। इस बार नगर निगम सफाई को लेकर काफी गम्भीर है। मालूम हो कि दो दिन पहले ही सदर विधायक ने जिले के अधिकारियों के साथ  साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बैठक की थी इस निमित अब निगम भी पूरी तरह से छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए रेस हो गई है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के पहले ही सभी घाटों और सड़कों की साफ सफाई कर ली जाएगी। ताकि पूजा में आने वाले व्रतियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular