Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह नगर थाना परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन

गिरिडीह नगर थाना परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन

गिरिडीह  : गिरिडीह के पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा का कार्यकाल कल 31/10/23 को पूरा होने पर उनके कुशल नेतृत्व,आम लोगों के साथ सामंजस्य बैठाकर कार्य करना, सभी लोगों को प्रशासनिक सहयोग एवं अच्छे कार्यों को लेकर प्रो विनीता कुमारी एवं उनकी पूरी टीम ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस समारोह में प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि डी एस पी संजय राणा का प्रशासनिक सहयोग हमेशा हमलोगों को मिला है और एक अभिभावक की भांति मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है। एसडीपीओ अनिल सिंह ने कहा कि संजय राणा सर सिर्फ आम जनों को ही नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों को भी समय समय पर मार्गदर्शित करते रहें हैं। इस बाबत डी एस पी संजय राणा ने कहा कि गिरिडीह वासियों के इस सम्मान से अभिभूत हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं,उनका सहयोग हमेशा से मिलता रहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षु आईएएस मैडम, प्रशिक्षु डीएसपी,नगर थाना प्रभारी भिखारी राम, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल,नगर मंत्री समीर दीप, ज्योतिष शर्मा,पवन कंधवे, अमित आर्या, प्रकाश,दास,सुमित सिन्हा, रवीन्द्र स्वर्णकार , उज्जवल तिवारी,मंटू , संध्या मिश्रा,दीपक शर्मा, मनीष,अनीस, सचिन, आदित्य आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular