Saturday, October 17, 2026
Homeखबर स्तम्भरन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित

बोकारो: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बोकारो 26 वीं बटालियन द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम बटालियन के चास यूनिट कैंप में आयोजित की गई.जिसका नेतृत्व बटालियन के कमांडेंट राजीव रंजन तथा द्वितीय कमान पदाधिकारी श्री नारायण बलाई ने संयुक्त रूप से किया.द्वितीय कमान पदाधिकारी श्री नारायण बलाई ने कहा कि यह कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य है लोगो को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना.उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास हैं.

देश के युवाओं को उन्हें फिट रहने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि स्वस्थ जीवन,स्वस्थ समाज का निर्माण हो.तभी हम खुश रह पाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular