Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरीडीह में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन

गिरीडीह में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन

गिरीडीह : निर्माता ,राष्ट्रीय एकता के प्रतीक ,स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री, सभी के प्रेरणा स्रोत, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 148 वीं जयंती मनायी गयी. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पटेल जयंती समारोह समिति गिरिडीह द्वारा पुलिस प्रशासन गिरीडीह के साथ झंडा मैदान गिरिडीह में पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि कर जन सैलाब के साथ झंडा मैदान से टावर चौक ,कालीबाड़ी ,मकतपुर, जिला परिषद ,मधुबन मोड होते हुए झंडा मैदान तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम किया गया.

उक्त अवसर पर पटेल जयंती समारोह समिति के संयोजक सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा बताया गया कि रन फॉर यूनिटी के बाद पटेल चौक सीहोडीह में पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं स्नेह दीप वृद्ध आश्रम गिरिडीह में सभी सम्मानित माताएं, भाइयों ,बहनों को भोजन कराया गया.

सिंह द्वारा यह भी बताया गया की देश की स्वतंत्रता से लेकर 580 से ऊपर देश के रियासती रजवाणो को देश के साथ विलय कराकर अखंड भारत के निर्माण में पटेल की याद हमेशा हमेशा के लिए देशवासियों को रहेगी राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवा पीढ़ी सहित सभी को उनसे प्रेरणा लेकर देश की एकता एवं अखंडता के लिए संकल्प का दिवस है.

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन से अनिल सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,संजय राणा डीएसपी, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी, पटेल जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, सचिव दिगंबर प्रसाद दिवाकर, कोषाध्यक्ष कवि रंजन, परमेंद्र कुमार पटेल ,संजीव कुमार मुक्तेश्वर महतो , डॉ शशिभूषण प्रसाद , ,भाजपा नेता चुन्नुकांत, विनीता कुमारी , सुभाष सिंनहा निर्भय सिंह , नवीन सिन्हा , नवनीत सिंह , मिथुन चंद्रवंशी अमर सिंह ,प्रवीण सिंनहा, ज्योति शर्मा हरमिंदर सिंह बग्गा, आशुतोष तिवारी, वासुदेव राम चंद्रवंशी, पीयूष सिंह रणजीत सिंह लोजपा नेता राजकुमार राज , जदयू नेता सरयु गोप , कुंदन सिंह राजपूत , बिरजू कुमार ,संजय वर्मा , संजय रजक सहित , समाज एवं राष्ट्र के सेवा कार्य में लगे हुए सम्मानित स्वयंसेवक रितेश पांडे ,रवि शंकर पांडे ,रविंद्र सवरणकार, सुधीर आनंद, कुमार गौरव, आशीष कुमार , उज्जवल तिवारी अभिषेक मिश्रा सहित बुद्धिजीवी , प्रबुद्ध नागरिक ,, शुभचिंतक ,युवा वर्ग ,छात्र छात्राएं सहित सम्मानित नागरिक थे, पटेल जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के पुण्यतिथि पर सभी के द्वारा उन लोगों को नमन किया गया ,

RELATED ARTICLES

Most Popular