Saturday, April 18, 2026
Homeक्राइमरिम्स से इलाजरत कैदी फरार, जांच में जुटी पुलिस

रिम्स से इलाजरत कैदी फरार, जांच में जुटी पुलिस

रांची : रिम्स के कैदी वार्ड से मंगलवार सुबह पुलिस को चकमा देकर सूरज मुंडा नाम का एक कैदी फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि सूरज मुंडा मंगलवार अहले सुबह तीन बजे के बीच भागा है।

बताया जाता है कि चुटिया थाना क्षेत्र से सूरज मुंडा को दो माह पूर्व चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था। सूरज को 10 अक्टूबर को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स में इलाज के लिए लाया गया था, जहां से वह फरार हो गया।

डीएसपी ने प्रभात रंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular