Homeखबर स्तम्भपरीक्षार्थियों के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन
परीक्षार्थियों के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन
गिरीडीह : नगरपालिका सेवा संवर्ग नियुक्ति का परीक्षा जेएसएससी द्वारा लिया जा रहा था जिसमे परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक किया गया और छात्रों को जो पेपर मिला उसका भी सील पहले से खुला पाया गया । जिसका विरोध परीक्षार्थियों के द्वारा तत्काल किया गया ।विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस और एग्जाम सेंटर के कर्मियों के द्वारा बंधक बनाया गया |

जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह द्वारा आज झंडा मैदान से चलकर टावर चौक पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया । और इसकी जांच की मांग किया गया ।और दोषियों पर करवाही नही होने पर सड़क से लेकर सदन तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । कार्यकर्म में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ,महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी , संभू शर्मा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार ,नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता , मंडल अध्यक्ष सुभम पांडेय , आलोक सिन्हा गोतम भादानी आलोक केसरी अमित आर्य सोनू कुमार , अमित तटीय रंजीत राय किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमार सौरव उप प्रमुख ओमकार पंकज कुमार आदि कई मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे |