Thursday, March 12, 2026
Homeक्राइमचतरा के संघरी घाटी में हुई सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

चतरा के संघरी घाटी में हुई सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

चतरा: सदर थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित संघरी घाटी में हुई सड़क दुर्घटना में चालक की मौत मौके पर हो गई। घटना टैंकर का ब्रेक फेल होने से घटी है। बताया जाता है चतरा से गया कि ओर टैंकर जा रही थी। इस बीच संघरी घाटी में टैंकर के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे टैंकर सड़क पर पलट गई।

इस घटना में चालक की मौके पर हो गई । घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना स्तर पर कैंप किए हुए है। टैंकर से तेल का रिसाव जारी है। जिससे आसपास के लोग इकट्ठा करने में भी जुटे हैं। अभी चालक मृतक का नाम पता पता नहीं चल पा रहा है

 

RELATED ARTICLES

Most Popular