Sunday, January 11, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न इलाकों...

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न इलाकों का दौरा किया

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार की देर रात पुलिस अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक समेत विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस क्रम में उन्होंने जिन-जिन स्थलों से विसर्जन जुलूस निकलेगा उस रूट का भी जायजा लिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया गया। इस दौरान किन-किन मार्गो से विसर्जन जुलूस निकलेगा उसका भी जायजा लिया गया। साथ ही सुरक्षात्मक व्यवस्था पुलिस द्वारा तय किया जा रहा है। सुरक्षा के साथ-साथ अन्य मापदंडों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी मेला घूमने के लिए शहर पहुंचते हैं। उन लोगों के लिए खासकर साइबर अपराध रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साइबर उन्मूलन को लेकर एक दो दिन में जगह-जगह फ्लेक्स लगाए जाएंगे। साथ ही न्यूज़पेपर के माध्यम से भी उसका प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा पर्व मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। उन्होंने कहा की पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कुछ भी परेशानी होने पर लोग नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। अभियान में डीएसपी मुख्यालय संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, समेत अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular