Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमदेव अस्पताल में कर्मचारी की मौत, लोगों ने किया सेक्टर 4 थाना...

देव अस्पताल में कर्मचारी की मौत, लोगों ने किया सेक्टर 4 थाना का घेराव

बोकारो : देव अस्पताल में कर्मचारी की हुई मौत मामले को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सेक्टर 4 थाना का घेराव कर दिया।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पुलिस , अस्पताल प्रबंधन पर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन दिया है।मालूम हो कि प्रबंधन के मुताबिक सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित देव अस्पताल के 23 वर्षीय कर्मचारी रणवीर रजक ने बुधवार को अस्पताल के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था ।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उसकी हत्या की है। क्योंकि घटना के काफी देर बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई और सीधे बिना परिजनों के सहमति के पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।पोस्टमार्टम के बाद मृतक के गांव के कई लोग मौके पहुंचे फिर माहौल बदल गया।

परिजन अस्पताल प्रबंधन पर आरोष प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा करने लगे थे। उनका मानना था कि रणवीर ने आत्महत्या नहीं किया है। आरोप लगाते हुए उन्होंने शव लेने से भी इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस से अस्पताल प्रबंधन के लोगो को गिरफतार करने की मांग को लेकर थाना पर अड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular