Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भमतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर गिरिडीह निर्वाचन कार्यालय ने किया रन...

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर गिरिडीह निर्वाचन कार्यालय ने किया रन फॉर वोटर का आयोजन

गिरिडीह : मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत ही गुरुवार को गिरिडीह निर्वाचन कार्यालय की ओर से जागो मतदाता, करो मतदान के नारे के साथ रन फॉर वोटर का आयोजन हुआ।

इस दौरान झंडा मैदान से निकले इस रन फॉर वोटर को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीएसओ गुलाम समदानी, उप निर्वाचन अधिकारी रंथू महतो, डीपीआरओ अंजना भारती समेत कई अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीसी ने कहा मतदान के जरिए ही एक अच्छे सरकार को चुना जा सकता है। भारत एक ऐसा देश है जहा लोगो को अपने पसंद की सरकार और जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है।

कहा की चुनाव एक मौका देता है सरकार जनता के परेशानियों को दूर कर सके। इधर रन फॉर वोटर में अधिकारियों के साथ सर जेसी बोस गर्ल्स स्कूल की छात्राएं समेत कई स्कूल के छात्र और आईआरबी जवान भी शामिल हुए थे। शहर भ्रमण करते हुए रन फॉर वोटर की रैली वापस झंडा मैदान पहुंच कर समापत हुआ। मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी स्नेहलता, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी समेत कई अधिकारी और कर्मी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular