Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भशादी में डांस करते दूल्हे के मामा को आया हार्ट अटैक से...

शादी में डांस करते दूल्हे के मामा को आया हार्ट अटैक से मौत

झुंझुनू : शादी के कार्यक्रम में सिर पर मटकी रखकर नाच रहे दूल्हे के मामा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। मामला राजस्थान में झुंझुनू जिले के नवलगढ़ का हैनवलगढ़ में ढाका की ढाणी के रहने वाले कमलेश ढाका (53) सपरिवार अपने भांजा-भांजी की शादी में लोछवा की ढाणी में गए थे।

कमलेश के छोटे भाई इंद्राज ढाका ने बताया कि भांजी दीपिका की शादी 19 अप्रैल को हो गई थी। इस दौरान भात भर दिया था। 21 अप्रैल को भांजे पंकज की शादी थी। इसके लिए हम लोग परिवार सहित 20 अप्रैल को छोटा भात भरने के लिए शाम 4 बजे लोछवा की ढाणी पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular