रांची : रिम्स की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा में चूक की वजह से रिम्स के सर्जरी वार्ड से कैदी श्याम किशोर चौधरी (32) हाथ से हथकड़ी निकाल कर रविवार रात भाग निकला। आरोपित पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे 13 अप्रैल को डालटनगंज सदर अस्पताल से रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कैदी ने कील निगल लिया था। इस कारण 13 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था।
रिम्स में सुरक्षा में भारी चूक, कैदी हथकड़ी निकाल हुआ फरार
RELATED ARTICLES
