रांची : रांची टाटा मार्ग पर तमाड के दिउरी गांव में स्थित आदिवासी एवं हिंदू संस्कृति के संगम के रूप में देखा जाए जाने वाला अति प्राचीन महादेवी दुर्गा काली की 16 भुजी प्रतिमा स्थापित दिउरी माता का मंदिर है. जहां जाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर राज्यवासियो की सुख समृद्धि की कामना की एवं मां के सामने श्रद्धा भाव से पूजन अर्चन किया.
वहां उपस्थित स्थानीय लोकप्रिय नेता राजा पीटर से मुलाकात भी की स्थानीय नेता के द्वारा स्वागत किया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनाव में बीजेपी पार्टी में अपना सहयोग और योगदान देने का भी आग्रह किया.
