रांची : राजधानी में रविवार को आयोजित आईएनडीआईए की संयुक्त उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी रांची पहुंचीं। झामुमो सांसद महुआ माजी ने रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
मौके पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हम तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का काम किया गया है। निर्दोष लोगों को जेल में डाला जा रहा है। क्योंकि, वे केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार उनके लिए बड़े मुद्दे रहेंगे।
