Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भरन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन

रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन

रांची: रांची में आज स्विप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया। रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित मिनी मैराथन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने खासकर युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मौके पर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने झंडा दिखाकर मिनी मैराथन की औपचारिक शुरुआत की। मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग में पवन सिंह जबकि महिला वर्ग में ममता कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन पदाधिकारी अन्य अधिकारियों ने विजेताओं को ट्रॉफी सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular