Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भसभी पदाधिकारी घोषणा पत्र करें समर्पितः वरीय नोडल पदाधिकारी

सभी पदाधिकारी घोषणा पत्र करें समर्पितः वरीय नोडल पदाधिकारी

बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को पोस्टल बैलेट कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।बैठक में पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले कर्मियों से फार्म 12डी प्राप्त करने की जानकारी ली। कहा कि कोई भी कर्मी मतदान करने से वंचित नहीं रहे। कर्मी या तो पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करें या मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।इसे संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।वरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को घोषणा पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया है। घोषणा पत्र में स्पष्ट करेंगे कि उनके यहां कार्यरत सभी पदाधिकारी/कर्मचारी शत-प्रतिशत मतदान करेंगे। विभाग के सभी पदाधिकारियों/कर्मचारियों को प्रपत्र 12डी आवश्यकता अनुसार भरवाया गया है, जिसकी कुल संख्या क्या है उसकी जानकारी देंगे।

सभी पदाधिकारी यह घोषणा करेंगे कि मेरे विभाग के कोई भी पदाधिकारी/कर्मचारी मतदान करने से वंचित नहीं रहेंगे। घोषणा पत्र को सभी अविलंब पोस्टल बैलेट कोषांग को समर्पित करेंगे।

मौके पर पोस्टल बैलेट कोषांग के श्रवण झा द्वारा बताया गया कि मतदान के लिए समाहरणालय परिसर में ही दो फैसिलेटर सेंटर स्थापित किया जाएगा। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि/अवधि तक मतदान होगा,सुविधा अनुसार सभी पदाधिकारी/कर्मी अपने मताधिकार का इस्तेमाल पोस्टल बैलेट से करेंगे।

मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, रेलवे,बीएसएनल,अग्निशमन, ट्रैफिक,मंडल कारा समेत अन्य विभागों से संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular