गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट गिरिडीह नगर की बैठक एवं नए पदाधिकारी के नियुक्ति कार्यक्रम जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश सचिव जाकिर हुसैन खान विशिष्ट अतिथि गिरिडीह जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला नगर अध्यक्ष मीना परवीन संचालन नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा कुरैशी ने किया। इस बैठक में महिला नगर पदाधिकारी गण और नगर पदाधिकारी गण की नियुक्ति की गई। मुख्य अतिथि जाकिर हुसैन खान ने कहा कि पूरे झारखंड में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट का विस्तार किया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने के लिए हर जिले में कार्यक्रम किया जा रहा है जाकिर हुसैन खान ने कहा कि जून माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज का कार्यक्रम झारखंड में होना है।
जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा कि गिरिडीह जिला में वैसे गरीब लाचार मजबूर मानव का हक अधिकार छीनने का काम डीसी ऑफिस से लेकर थाना ब्लॉक में किया जा रहा है। इरफान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट गिरिडीह जिला में उस अंतिम आदमी के पास जाएगी जिसका हक अधिकार शासन और प्रशासन छीनने का काम किया है।
महिला नगर अध्यक्ष मीना परवीन ने कहा कि पूरे नगर क्षेत्र में एक-एक महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है और उसे हक अधिकार दिलाने का काम भी किया जा रहा है। नगर महिला सचिव सबीना जकी ने कहा कि जब तक महिला जागरूक नहीं होगी तब तक अपना हक अधिकार नहीं ले पाएगी इसलिए एक-एक महिला को जागरूक होना होगा तभी हम अपना हक अधिकार ले सकेंगे।
नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा कुरैशी ने कहा कि पूरे नगर में पदाधिकारीयो की नियुक्ति की जा रही है बहुत जल्द नगर का कमेटी गठन कर लिया जाएगा और हक अधिकार जो छीना जा रहा है उसे लेने के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा और भी पदाधिकारी गन अपना अपना विचार को रखा। इस बैठक में उपस्थित जिला महासचिव मोहम्मद अफगान मोहम्मद दानिश मोहम्मद महफूज आलम शबाना परवीन कुंती साहू ममता देवी मनीष सिंह सीनाबी जकी यासमीन परवीन गजाला अमीन सलमा खातून आदि शामिल हुए।
