Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भआईपीएल 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 9 रन से...

आईपीएल 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया

मुल्लांपुर : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उनके घरेलू मैदान मुल्लांपुर में नौ रनों से मात दी है। यह मुकाबला इतना रोचक रहा कि दूसरी पारी के 19वें ओवर तक मैच किसी भी करवट पलटी मारने का माद्दा दर्शा रही थी। हालांकि बुमराह और कोर्ट्जे की धारदार गेंदबाजी और मुंबई की शानदार फिल्डिंग खासकर कैचिंग ने मैच का रुख उनके पाले में पटल दिया। वैसे मैच भले ही मुंबई ने जिता हो लेकिन पंजाब के अनकैप्ड युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा (28 गेंदों में 61 रन) ने अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से मिले 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही। पारी की 2.1 ओवर तक चार शुरुआती बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इनमें प्रभसिमरन सिंह (शून्य), राइली रूसो (01 रन), लियाम लिविंगस्टन (01 रन) और कप्तान सैम करन (6 रन) शामिल रहे। इसके बाद हरप्रीत सिंह (13रन) ने शशांक सिंह के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन ये जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिकी। जितेश शर्मा भी मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular