Sunday, May 17, 2026
Homeखबर स्तम्भयात्री बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

यात्री बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची बाबा चौक के समीप सड़क हादसे में जान गवा बैठे दोनों मोपेड सवार युवकों की पहचान गुरुवार को कर ली गई। एक मृतक की पत्नी और बहन ने दोनों शवों की पहचान की। थाना प्रभारी अंचीत कुमार के अनुसार मृतकों में चैनपुर थाना क्षेत्र के टेमराई गांव के बेने समद (22 ) और महेश टोपनो (25) शामिल हैं।

रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर पोंची बाबा चौक के समीप बुधवार की शाम अर्श यात्री बस की चपेट में आकर दोनों मोपेड सवार युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गई थी। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular