रांची : चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष के विजयदशमी के अवसर पर मां दुर्गा के 9 दिनों तक 9 स्वरूपों के आराधना के बाद मां की विदाई बेहद ही करुणा भरे मन, विधि विधान के साथ पारंपरिक रूप से की गयी. इसी के तहत राजधानी रांची में विगत कई वर्षों से चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सनातन रीति के अनुसार पूजा अर्चना होती आ रही है. आज विजयादशमी के अवसर पर श्री चैती दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने सुहागन बने रहने की कामना के साथ महिलाओं के द्वारा सिंदूर खेला के परंपरा का निर्वहन किया गया. उपस्थित महिलाओं ने मां दुर्गा की विदाई के अवसर पर मां दुर्गा के प्रतिमा के समक्ष मां को सिंदूर अर्पण करने के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने और एक दूसरे के लंबी सुहाग बने रहने की कामना की.
वहीं उपस्थित एक महिला मां दुर्गा के विदाई के करुणात्मक अवसर पर अपने मनोभाव को विदाई गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया.
