रांची : प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों की गयी छापेमारी में 1 करोड़ 25 लाख कैश बरामद किया. साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने अलग-अलग खातों में जमा 3 करोड़ 56 लाख भी जब्त कर अकाउंट को फ्रिज कर दिया गया . एजेंसी ने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर इसकी दी है. प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों रांची के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी.

ताबड़तोड़ छापेमारी में ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को गिरफ्तार किया था.
