गिरिडीह : महावीर सेवा समिति कचहरी चौक में एक ही स्थान पर सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई वहीं आसपास के इलाके से आए पूजा समितियां ने अपना अपना खेल का प्रदर्शन किया.
विभिन्न संगठनों के द्वारा रहागीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी वही समिति के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा समितियां को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. अतिथि के रूप में विधायक सुदीब्य कुमार सोनू भाजपा नेता सुरेश साव अनिल वर्मा, मनोज शंघाई उपस्थित हुए. मौके पर त्रिभुवन दयाल, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, दीनू अग्रवाल ,दीपू गुप्ता, बबलू विश्वकर्मा, मनोज कुमार मुन्ना, मुकेश अग्रवाल, किशोर राय, नितेश गुप्ता सहित महावीर सेवा समिति के कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

