Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में भगवान राम, माता जानकी और हनुमान की निकली झांकी, जय...

गिरिडीह में भगवान राम, माता जानकी और हनुमान की निकली झांकी, जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर

गिरिडीह : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर बुधवार को पहले पहर में रामभक्तों ने अखाड़ा निकाल कर अपने शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन किया और अस्त्र शस्त्रों से एक से बढ़कर एक करतब जोखिम भरे करतब दिखाए. शाम को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पौराणिक कथाओं पर आधारित देवी देवताओं की झांकी निकाली. इस दौरान शहर के साथ ग्रामीण इलाकों से भी कई सुंदर झांकियो का प्रदर्शन किया गया।

झांकियों को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ शहर में जुटी सभी अखाड़ा समितियां के द्वारा अपने स्थान से डोली बनाकर बड़ा चौक पहुंचे और अपना-अपना खेल का करतब दिखाए इस दौरान शहर के मकतपुर बजरंग सेवा समिति की झांकी परंपरा के साथ अलग अलग रथों में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकली, तो भीड़ ने इस दौरान जमकर जय श्री राम के जयकारे भी लगाए. रथों पर पुष्पवर्षा कर झांकी के रुप में बने कलाकारों का लोग आशिर्वाद लेते दिखे. अलग अलग रथों में कृष्ण अर्जुन युद्ध भूमि की ओर जाते हुए दिखे.

इस दौरान शहर के हट्टी बाजार अखाड़ा कमिटी भी पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों के साथ बेटियों की टोली अपने शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए निकली वही बाभन टोली अखाड़ा समिति, बक्शीडीह अखाड़ा समिति , बरवाडीह अखाड़ा समिति, कोलडिहा अखाड़ा समिति सहित विभिन्न समितियो ने अपने अखाड़े के साथ सुंदर-सुंदर झांकियां की को लेकर को लेकर बड़ा चौक अखाड़ा स्थल पर पहुंच कर प्रस्तुति दी और अपना खेल का प्रदर्शन किया.

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय दिखी. अर्धसैनिक बल के जवान शहर के चप्पे चप्पे पर तैनात थे. सीसीटीवी कैमरे हर चौक में लगे थे. जबकि ड्रोन कैमरे से हर घरों के छत पर देखा जा रहा था. वही अखाड़ा स्थल पर उपयुक्त नमन प्रियेस लकड़ा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा , डीडीसी दीपक दुबे, डीएसपी अंकित राय, सहित पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मोर्चा को संभालते हुए दिखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular