रांची : रांची पुलिस ने अल्बर्ट एक्का चौक से रामनवमी को लेकर मंगलवार को फ्लैग मार्च किया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड तक गया। इस दौरान कई थानों के प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।
