रांची : लोकतंत्र का महापर्व इस महीने अप्रैल से शुरू होने वाला है. इसके लिए चुनाव आयोग मत प्रतिशत बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी क्रम में झारखंड चुनाव आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक शार्ट फिल्म का निर्माण किया है. इस शार्ट फिल्म का नाम ” उड़ चली ” है . इस फ़िल्म के तहत मतदान को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है.
