Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमकोरबा से जगन्नाथ पुरी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मृत्यु, पांच...

कोरबा से जगन्नाथ पुरी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मृत्यु, पांच की हालत गंभीर

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से ओडिशा के जग प्रसिद्ध मंदिर जगन्नाथ पुरी जा रही डॉल्फिन बस सर्विस की एक यात्री बस मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चालक और उसके चालक साथी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । बस में लगभग 35 यात्री थे। 20 से ज्यादा यात्रियों को चोट आई हैं । पांच यात्री गंभीर है।

इस बस में सवार दर्री कोरबा के एक परिवार के सदस्य कमलेश साहू ने बताया है कि ओडिशा के अंगुल से लगभग 15 किलोमीटर दूर डलफिन बस एक दुर्घटनाग्रस्त हाइवा से टकरा गई। यह हाइवा खड़ा था। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का केबिन चिपक कर माचिस की डिबिया जैसे हो गया । बस चालक और उसके चालक साथी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । बस का सहचालक किसी तरह केबिन से बाहर आया उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे कमलेश साहू ने बताया की बस में सवार दर्जनों लोगों को चोट आई है। अधिकांश लोगों के सिर फूट गए हैं। कमलेश साहू ने बताया कि वह अंगुल में ही काम करते हैं । जैसे ही बस में सवार उनके परिजनों से उन्हें एक्सीडेंट के विषय में जानकारी दी वह थोड़ी देर में ही घटनास्थल पहुंच गए। उनके अनुसार घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular