गिरिडीह : जिला स्तरीय बहा बोंगा मिलन समारोह रविवार को बस स्टैंड के समीप स्थित आदिवासी संथालों का पूजा स्थल जाहेर थान में हुआ। यहां पूजा अर्चना पारंपरिक रूप से संता एक्सलों के पुजारी नायके द्वारा बहा (फूल) चढ़ाकर और मुर्गा की बलि देकर किया। नायके ने सभी को माथे में फूल लगाकर सबों को आशीर्वाद देकर सबको बहा पर्व का शुभकामनाएं दिए। इसके बाद सांस्कृतिक नृत्य ढोल नगाड़ा के माध्यम बड़े हर्षोल्लास के साथ पूजा स्थल से लेकर मुख्यमार्ग मांझीथान से लेकर नटराज चौक से होते हुए एच ई+2 हॉस्टल प्रांगण में अखाड़ा किया गया। इस मौके पर भाजपा के कार्य समिति सदस्य नुनु लाल मरांडी ने कहा की वसंत ऋतु में अपनी पुरानी पतियों को गिराकर टहनियों पर नई नई पतियां आने के खुशी में मनाया जाता है। कहा की इसे फूलों का त्योहार भी कहा जाता है। इसकी अगुवाई जिला आदिवासी संघ के रूप में छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, कोषाध्यक्ष चांद सोरेन, मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू ,सक्रिय सदस्य मुजीलाल टुडू अनिल हेंब्रम,गणेश हांसदा, समीर मुर्मू,दिलीप मुर्मू,सनातन चौंडे , प्रेमचंद मुर्मू, सूरज मुर्मू प्रदीप सोरेन, बसिया सोरेन, सुरेश बेसरा,ईवा हांसदा,साथ में आदिवासी समाज बुद्धि जीवी और सभी प्रखंड के युवक युवतियों समस्त आदिवासी छात्र छात्राओं ने इस महोत्सव का आनंद लिया।