Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भराजनैतिक दलों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर बैठक की गई

राजनैतिक दलों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर बैठक की गई

गिरिडीह : लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निमित्त रविवार को डीसी ऑफिस सभागार में सभी राजनैतिक दलों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने किया। इस दौरान आचार संहिता के उचित अनुपालन को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा मतदान प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर, उन सभी से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे सभी अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल व स्वस्थ्य संचार के माध्यम से सभी जानकारियां साझा की जानी चाहिए। वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भी चुनाव के दौरान आयोग से कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कदम उठाए जाने के सुझाव दिए।  DC  लकड़ा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा कैंडिडेट पोर्टल और ऐप से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी दिया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह उप नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, आईएएस प्रशिक्षु, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग प्रभारी पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी और राजनीतिक दल से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular