गिरिडीह : मैथिली विकास मंच की ओर से शनिवार की देर शाम अरघाघाट रोड़ स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में एक कार्यक्रम आयोजित कर विद्यापति पर्व समारोह मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष पीके दता और संचालन संरक्षक बिंध्यनाथ ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव उपस्थित थे। सभी सम्मानित अतिथियों ने श्री विद्यापति जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात किया। इसके बाद सभी अतिथियों को मोमेंटो भेट किया गया। इस दौरान विद्यापति के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
मंच के सचिव अजय कुमार चौधरी ने एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कहा की विद्यापति का जन्म मिथिला के मधुबनी जिला 1380 ईसवी में हुआ था। कहा की ये भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में कई प्रसिद्धि प्राप्त किए। एमएलए श्री सोनू ने मंच की सराहना करते हुए कहा की यह मंच लोगों की सेवा के लिए सदेव तत्पर होते है। मंच के लिए मुझसे जो भी होगा वह मेरे द्वारा किया जायेगा।
निर्भय शाहबादी और दिनेश यादव ने भी मंच द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया और हमेशा मंच के लिए सहयोग करने की बात कही। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्भय शंकर चौधरी, रुद्रकांत लाल दास, कमलनाथ झा ,शशि पाठक, पीतांबर झा ,अनिल मिश्रा, राम लाल झा ,डॉक्टर प्रभात कुमार, भैरव कांत झा ,संजीव कुमार, अमरेश कुमार, डॉक्टर रेखा झा, वार्ड पार्षद नीलम झा, वीना झा, विभा झा सहित मिथिला समाज के सदस्य गण मौजूद थे।
