बोकारो : बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 134 वी जयंती के उपलक्ष्य में बैंक ऑफ इंडिया के एससी एसटी ओबीसी संघ द्वारा सदर अस्पताल बोकारो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सिविल सर्जन दिनेश कुमार व अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार , बैंक कर्मी मौजूद रहे।
सीमा कुमारी ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण और मानवता का उप्तकृष्ठ उपहार है। जिससे हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते है। रक्तदान से अनेक लोगो को जीवन का नया अवसर मिलता है।
कई ऐसे मरीज है जिनका जीवन रक्तदान किए रक्त की सहायता से ही चल पा रहा है। हम रक्तदान कर दूसरी की तो जान बचाते ही है, साथ ही स्वयं के शरीर को भी लंबे समय तक रोगमुक्त रहने की शक्ति प्रदान करते है। इसलिए वह सबसे अपील करते है की लोगों को बड़ चढ़ कर आगे आना चाहिए और अपनी सहभागिता रक्तदान में देना चाहिए।
