Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भआरपीएफ में ट्रेन से शराब किया जब्त

आरपीएफ में ट्रेन से शराब किया जब्त

रांची :  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) ने हटिया रेलवे स्टेशन के ट्रेन से शराब बरामद किया है। शनिवार को आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया को ट्रेन संख्या 12877 के कोच अटेंडेंट विकास गोस्वामी के जरिये सूचना मिली कि उक्त ट्रेन में वाशिंग लाइन में एक ब्लैक रंग का बैग रखा हुआ है।

सूचना के बाद आरपीएफ टीम वहां पहुंची और बैग चेक किया तो पाया कि 21 शराब की बोतलें कोच संख्या जी 14 में चार नम्बर सीट के नीचे रखी हुई थी। इसके बारे मे उसका कोई मालिक खोजबीन करने पर नहीं मिला। बाद ने सभी शराब को ज़ब्त कर हटिया पोस्ट लाया गया, जिसे आबकारी विभाग को सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular